27 फ़रवरी 2023 - 13:49
सीआईए ने माना, ईरान नहीं बना रहा एटम बम, चीन को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विलियम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ईरानी नेताओं ने परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर कोई फैसला किया होगा। हाँ यह बात पक्की है कि ईरान ने यूरेनियम संवर्धन में बेहिसाब तरक़्क़ी की है वह सिर्फ कुछ दिनों में ही 90 % से ज़्यादा यूरेनियम संवर्धन कर सकता है।

ईरान के परमणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी मीडिया की ओर से छेड़ी गई नई मुहिम के बीच अमेरिका कि कुख्यात ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने कहा है कि हम इस बात को लेकर मुतमइन हैं कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के इरादा नहीं रखता लेकिन साथ ही यह बात भी अटल है कि ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्धन की मात्रा बढ़ा दी है और वह कुछ दिनों में ही 90 % यूरेनियम संवर्धन करने की सलाहियत रखता है।

CBS के साथ एक इंटरव्यू में रूस यूक्रेन युद्ध पर चीन की भूमिका के बारे में बात करते हुए सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा कि चीन रूस को खतरनाक हथियार सप्लाई करने की योजना पर काम कर रहा है।  वाशिंगटन इस बारे में जनता है, हालाँकि चीन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। विलियम ने कहा कि हम समझते हैं कि चीन रूस को हथियार सप्लाई करने के नतीजे पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

चीन ताइवान संकट पर बात करते हुए इस छोटे से देश पर चीन के संभावित हमले के बारे में विलियम ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीनी राष्ट्रपति और देश के सेनाधिकारी ताइवान पर हमले को लेकर कन्फर्म नहीं हैं।  वह अपने किसी भी मिलिस्ट्री ऑपरेशन को लेकर झिझक रहे हैं।